(RAJASTHAN, RAJASTHAN)
राजस्थान में विधानसभा चुनाव अब पास आ गया है, इसमें पांच महीने से भी कम समय बचा है. 4 से 15 अक्टूबर के बीच विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा हो सकती है. इसके साथ ही पुरे प्रदेश में आचार संहिता भी लागू होगी. आगामी विधानसभा को देखते हुए सोमबार को इस संबंध में एक मीटिंग भी हुई थी. आचार संहिता लागू होने से पहले 21 अगस्त से 4 अक्टूबर के बीच मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा. जानकारी के मुताबिक 4 अक्टूबर तक अंतिम रूप से मतदाता सूचियां जारी होंगी. बता दे कि चुनाव आयोग स्पेशल समरी रिविजन ऑफ वोटर्स लिस्ट (SSR) के लिए 4 अक्टूबर की तारीख तय कर चुका है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।