एफिडेविट में लिखा- तलाकशुदा
सचिन पायलट के दोनों बच्चे उनके साथ है। पायलट ने हलफनामे में आश्रितों के रूप में अपने दोनों बच्चों के नाम का जिक्र किया है। पिछले विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में दिए गए हलफनामे में सचिन पायलट ने पत्नी के नाम वाले कॉलम में सारा पायलट का नाम लिखा था | इस बार पत्नी के नाम वाले कॉलम में तलाकशुदा लिखा है।
पायलट ने आश्रित कॉलम में अपने बेटों का नाम- अरण पायलट और विहान पायलट लिखा है | फारूक अब्दुल्ला की बेटी हैं सारा पायलट, नौ साल पहले भी चली थीं अलग होने की चर्चाएं 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान सचिन पायलट और सारा के अलग होने की चर्चाएं थीं लेकिन उस वक्त इन्हें अफवाह बताकर खारिज कर दिया गया था | सचिन पायलट ने जनवरी 2004 में सारा पायलट से शादी की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।