(India)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम फातिमा खान है, जिसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है। उसने शनिवार को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में मैसेज किया था। लिखा था- अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे। हालांकि महिला संपन्न परिवार और पढ़ी- लिखी बताई जा रही है। महिला ने ऐसा क्यों कहा इसका पुलिस पता लगा रही है। वहीं पुलिस ने उस महिला को कहां से गिरफ्तार किया है इसका खुलासा नहीं किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।