(Pali, Pali)
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ पाली के दौरे पर रहे,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा की सूरत के शिव शक्ति मार्केट में आगजनी में 600 से ज्यादा साड़ियों की शॉप जली | व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान हुआ,यह काफी दुखद था | जिन व्यापारियों को नुकसान हुआ, उनमें ज्यादातर राजस्थानी है.. गुजरात में भी भाजपा सरकार है | राजस्थान और केंद्र सरकार उनके टच में है और उन्हें आर्थिक संबल देने का भी काम किया जाएगा | बहुमंजिला इमारतों में फायर फाइटिंग सिस्टम सही होना चाहिए | क्योंकि सूरत में हुए हादसे में सामने आया कि वहां का फायर फाइटिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा था | इसलिए अपील करना चाहूंगा कि सरकारी के साथ निजी बहुमंजिला इमारतों में भी सुरक्षा को लेकर सारे उपकरण अच्छे से काम करें | उन्होंने प्रदेश में खनन माफिया के सक्रिय होने के सवाल पर कहा- खनन माफिया कांग्रेस राज में वर्ष 2008 से पनपना शुरू हुआ | उनकी सरकार आने पर उन्होंने कई जगह बजरी के टेंडर किए है और जो शेष है, उनके टेंडर करना भी प्रक्रियाधीन है.....।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।