नागरिक उड्डयन मंत्री विमानन कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे
(India) नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू मंगलवार को विभिन्न एयरलाइनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर उड़ान संचालन में व्यवधान की पृष्ठभूमि में हो रही है। भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को जमीन, हवा और समुद्र पर गोलीबारी और अन्य सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के लिए एक समझौते की घोषणा की। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए विमानन कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के एजेंडे के बारे में अभी विशेष जानकारी नहीं मिल पाई है। दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए थे और देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में कम से कम 32 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इन हवाई अड्डों को सोमवार को नागरिक उड़ानों के लिए फिर से खोल दिया गया। हवाई अड्डों के बंद होने से उड़ान संचालन बाधित हुआ और सभी एयरलाइनों ने प्रतिदिन 300 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। इस बीच, दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने मंगलवार को कहा, "हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा बढ़ाए गए सुरक्षा उपायों के कारण कुछ उड़ानों का कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है और सुरक्षा जांच प्रक्रिया में अधिक समय लग सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।