मेष राशि: चार ग्रहों का गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप समाज में प्रभावशाली ढंग से अपनी बात रख पाएंगे। करियर में बदलाव या नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। गुरु और सूर्य का प्रभाव करियर में उन्नति दिला सकता है। राहु का गोचर गूढ़ ज्ञान में रुचि रखने वालों को फायदा देगा। उच्च अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद होंगे। मई के अंत तक शुभ समाचार मिलने के योग हैं।
सिंह राशि: गुरु और सूर्य का गोचर करियर और व्यापार में सकारात्मक बदलाव लाएगा। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है और भविष्य को लेकर आप ठोस कदम उठाएंगे। केतु के आपकी राशि में प्रवेश से मानसिक शांति और आध्यात्मिक लाभ मिलेगा। पुराने दोस्तों से आर्थिक लाभ संभव है और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं। स्वास्थ्य में भी सुधार नजर आएगा।
धनु राशि: आपकी राशि के स्वामी गुरु के साथ सूर्य, राहु और केतु का गोचर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार से मानसिक संतुलन बनेगा। खेल और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, साथ ही धार्मिक यात्रा के योग भी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।