मकर राशि: राहु द्वितीय भाव में प्रवेश करेंगे, जो वाणी, धन और परिवार से जुड़ा है। इस दौरान बोलचाल में संयम रखें, वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक तालमेल जरूरी है और धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। राहु की दृष्टि छठे, अष्टम और दशम भाव पर होगी, जिससे मिला-जुला प्रभाव रहेगा।
कुंभ राशि: राहु लग्न भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे स्वभाव, सोच और व्यक्तित्व प्रभावित हो सकता है। आप अति उत्साही हो सकते हैं, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। राहु की दृष्टि पंचम, सप्तम और नवम भाव पर होगी, जिससे महत्वाकांक्षा बढ़ेगी, कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं, लेकिन आत्मविश्वास बना रहेगा।
मीन राशि: राहु द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे, जो खर्च, विदेश यात्रा और मानसिक शांति से जुड़ा है। खर्च बढ़ सकते हैं, मानसिक तनाव हो सकता है। राहु की दृष्टि चतुर्थ, छठे और अष्टम भाव पर होगी। नई योजनाओं से लाभ संभव है, लेकिन धन और सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।