2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च
(India) 2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग हो चुकी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹7 लाख से कम रखी गई है (इंट्रोडक्टरी) जो भविष्य में बढ़ सकती है। यह कार चार वेरिएंट्स – Smart, Pure, Creative और Accomplished S में आती है। टॉप वेरिएंट Accomplished S को Accomplished+ S ऑप्शन में भी पेश किया गया है। बुकिंग 2 जून से शुरू होगी। इंजन ऑप्शन्स में 1.2L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (87 bhp), 1.5L डीजल (89 bhp) और CNG वेरिएंट (72 bhp) शामिल हैं। पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक और नया 5-स्पीड AMT मिलता है, जबकि डीजल और CNG वेरिएंट केवल मैनुअल गियरबॉक्स में उपलब्ध हैं।

फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल 10.25-इंच डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर), वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस चार्जिंग, 65W फास्ट चार्जिंग पोर्ट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और 50+ स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी में 6 एयरबैग, ESP, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, ISOFIX और SOS कॉलिंग शामिल हैं। एक्सटीरियर में फ्लश डोर हैंडल, कनेक्टेड LED टेल लाइट्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स और 90 डिग्री तक खुलने वाले दरवाजे जैसे अपडेट दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट की कीमत करीब ₹10 लाख तक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।