देश के लोगों को भविष्य के प्रति चिंता करने की जरुरत नहीं है। भले ही भारत में आर्थिक विकास की रफ्तार कम हुई हो। लेकिन ये चिंतनीय नहीं है। ये कहना है प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का। वे बुधवार को 12वें प्रवासी भारतीय दिवस के वार्षिक समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत के बाहर कुछ देशों में धारणा है कि देश में पिछले दशक में दर्ज विकास की रफ्तार कमजोर पड़ रही है। लेकिन इससे देश के लोगों को चिंता करने की जरुरत नहीं है। उन्होंने अप्रवासी भारतीयों से देश के भविष्य में विश्वास और सकारात्कता के साथ सहयोग देने की मांग की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।