(India)
बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स 16.01 अंक टूटकर 20,713.37 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 20,778.13 और 20,652.69 अंक के सीमित दायरे में रहा. आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर में 0.66 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई. कंपनी के त्रैमासिक परिणाम कल आने हैं. रिलायंस इंडस्टरीज का शेयर भी सकारात्मक रूख के साथ बंद हुआ.एनएसई का निफ्टी 6.25 अंक टूटकर 6,618.35 अंक पर बंद हुआ. एमसीएक्स स्टाक एक्सचेंज का एसएक्स40 सूचकांक 8.59 अंक टूटकर 12,366.83 अंक पर बंद हुआ. अधिकांश एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिली.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।