(India)
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो नच बलिए-6 में इस वीक एंड पर बहुत ही मजा आया। शो में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'जय हो' के प्रमोशन के लिए यहां पहुंचे। साथ ही उनकी को-स्टार डेजी शाह भी उनके साथ दिखाई दीं। सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स के साथ नच के मंच पर थिरकते हुए दिखाई दिए। वैसे, सलमान का कहना था कि वह एक अच्छे डांसर नहीं हैं, लेकिन जब शो की जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने उनको डांस करने के लिए मनाया, तो वह झट से मान गए। उन्होंने सभी के साथ भरपूर मस्ती की। सलमान अपने हंसाने वाले अंदाज से सभी का खूब एंटरटेनमेंट करते हुए नजर आए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।