वीजा फर्जीवाडे और घरेलू नौकरानी को कम वेतन दिए जाने के मामले में फंसी भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागडे भारत लौट रहीं हैं। उन्होंने फिर दोहराया है कि वह बेगुनाह हैं और चाहती हैं कि सच्चाई का सबको पता चले। इस बीच, अमेरिकी अदालत में देवयानी के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिया गया है, लेकिन उन्हें पूर्ण राजनयिक संरक्षण दिया गया है इसलिए उन पर मुकदमा नहीं चलेगा। गौरतलब है कि भारतीय राजनयिक पर वीजा फर्जीवाड़े और न्यूयॉर्क में घरेलू नौकरानी को कम वेतन दिए जाने के मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। उन्हें हथकडी लगाई गई, कपडे उतरवाकर तलाशी ली गई और अपराधियों के साथ हिरासत में रखा गया था। इस वजह से दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव उत्पन्न हो गया था। भारत ने अमेरिका से इस मामले में माफी मांगने और देवयानी के खिलाफ केस वापस लेने की मांग की थी। लेकिन अमेरिका ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया। जवाब में भारत ने भी अमेरिकी राजनयिकों को मिलने वाली छूटों में कटौती कर दी। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर तनाव बढ़ गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।