इजरायली हवाई हमलों में गाजा में 200 से अधिक मरे'
(International) आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता अशरफ अल-कुदरा ने बताया कि दक्षिणी शहर रफह में एक घर को निशाना बनाया गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि एक अन्य हमले में एक युवक की मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मारा गया यह व्यक्ति इस्लामी जिहादी आतंकवादी था। कुदरा ने बताया कि इस हमले के तुरंत बाद रफह में एक बार फिर हमला किया गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। दक्षिणी शहर खान यूनिस में मोहम्मद अल अरजानी के घर पर हुए हमले में खान यूनिस और उसके बेटे अब्दुल्ला 19 की मौत हो गई। आज सुबह हमास के नेता महमूद अल-जहर सहित कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के घरों को भी निशाना बनाया गया लेकिन इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इजरायली अभियान ‘प्रोटेक्टिव एज’ को आज नौवां दिन है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।