निर्यात जून में 10.22 फीसदी बढ़ कर 26.4 अरब डॉलर हुआ
(India) इसी दौरान आयात 8.33 प्रतिशत वृद्धि के साथ 38.24 अरब डालर रहा। इस तरह आलोच्य माह में व्यापार घाटा 11.76 अरब डालर रहा। यह जानकारी आज यहां वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में दी गई है। पिछले साल जून में निर्यात 24 अरब डालर और आयात 35.3 अरब डालर के बराबर था। इससे पहले इस बार मई महीने में निर्यात 12.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ 28 अरब डालर और आयात 11.4 प्रतिशत गिरावट के साथ 39.23 अरब डालर था। इस वित्त वर्ष में अप्रैल-जून की तीन माह की अवधि में निर्यात 9.31 प्रतिशत वृद्धि के साथ 80.11 अरब डालर और आयात 6.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 113.19 अरब डालर के बराबर रहा। पहली तिमाही में व्यापार घाटा 33.08 अरब डालर रहा। इस बार जून में पेट्रोलियम आयात 10.9 प्रतिशत बढ़ कर 13.34 अरब डालर और गैर-तेल आयात 7 प्रतिशत बढ़ कर 24.9 अरब डालर के बराबर रहा।व जून में सोने का आयात 65.13 प्रतिशत के भारी उछाल के साथ 3.12 अरब डालर के बराबर हो गया जबकि पिछले साल इसी माह 1.88 अरब डालर का सोना अयात हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।