शिरडी के साईबाबा मंदिर 3 दिन में 4.47 करोड़ रू. का चढ़ावा
(MAHARASHTRA, India) श्री साईबाबा संस्थान के प्रमुख लेखा अधिकारी दिलीप जिरपे ने बताया कि पिछले सप्ताह हुए तीन दिवसीय गुरू पूर्णिमा उत्सव के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं ने 4.47 करोड़ रूपये का चढ़ावा चढ़ाया। पिछले साल की तुलना में 38 लाख रूपये ज्यादा राशि इस बार प्राप्त हुयी। उन्होंने बताया कि संस्थान को दान बक्से में 3.10 करोड़ रूपये की नकदी, स्वर्ण और चांदी आभूषण मिले, ऑनलाइन तथा संस्थान के कैश काउंटर पर 1.46 करोड़ रूपये का चढ़ावा मिला। जिरपे ने बताया कि उत्सव के दौरान 25 देशों से सैकड़ों विदेशी श्रद्धालुओं ने भी विदेशी मुद्रा में चढ़ावा अर्पित किया, जिसकी कीमत करीब 10 से 12 लाख रूपये है। अभी पूरा आकलन किया जाना बाकी है। संस्थान के विभिन्न बैंकों में करीब 1,190 करोड़ रूपये जमा हैं जबकि साईबाबा के खजाने में 305 किलोग्राम सोना, 3,647 किलोग्राम चांदी है। बाजार में अभी इनकी कीमत करीब 108 करोड़ रूपये है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।