कोडरमा के गझंडी जंगलो में ले जाकर अपराधियों ने की बस में की जमकर लूटपाट
(Jainagar, Kodarma) नवादा से बंगाल जा रही बंगाल टाईगर बस को कोडरमा के गझंडी जंगल में लूट लिया गया। जानकारी के अनुसार नवादा से करीब एक दर्जन अपराधी, बस में यात्री के रूप में सवार हुए और बस जैसे ही कोडरमा में पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर आगे निकल रही थी तभी अपराधियो ने उल्टी करने का बहाना बनाकर बस को रुकवाया और जैसे ही बस के ड्राइवर ने बस को रोका अपराधियो ने बस ड्राइवर को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया और खुद अपराधी बस को ड्राइव करते हुए गझंडी के जंगल ले गये और बस में जमकर लूटपाट की, इस दौरान विरोध करने पर यात्रियों के साथ मारपीट भी की गई, घटना की जानकारी जैसे ही तिलैया पुलिस को लगी पुलिस जब तक घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तब तक सभी अपराधी फरार हो चुके थे, घटना की जानकारी देते हुए तिलैया थाना प्रभारी कैलाश प्रसाद ने बताया की इस लूट में स्थानिय अपराधियो की संलिप्ता लगती है पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।