सीएजी ने बिहार सरकार की भूमिका पर उठाए सवाल.....
(BIHAR, India) महालेखाकार बिहार ने नया खुलासा कर बिहार सरकार को कटघरे में खडा कर दिया है। महालेखाकार प्रवीण कुमार ने बिहार की लेखा रिपोर्ट के बार में जानकारी देते हुए बताया कि वित्तिय कुप्रबंधन के चलते कुल 10 हजार करोड और सरकार की उदासीनता के कारण 12 हजार की करोड रूपयों की हानी हुई है। सरकार की उदासीनता का ही परिणाम है कि जिसके चलते सर्व शिक्षा अभियान के लिए केंद्र से मिलने वाले 12 हजार करोड रूपए राज्य को नहीं मिले। वहीं वित्तीय कुप्रंबंधन के चलते 10 हजार का सीधा घोटाला या फिर हेरा फेरी हुई। साथ ही सीएजी ने कहा कि सरकार ने कई दिशा निर्देशों का अनुपालन नहीं किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।