(BIHAR, India)
बिहार में मिड डे मिल खाने से हुई 23 बच्चों की मौत को आज पूरा एक साल बीत गया है। पिछले साल आज ही के दिन छपरा के मसरख के गंडामन प्राथमिक विद्यालय में जहरीला खाना खाने की वजह से एकसाथ 23 बच्चों की मौत हो गई थी। हादसे के एक साल बीत जाने के बाद भी यहां के लोग उस बात को भुला नहीं पाए हैं। सरकार ने उस वक्त जो मुआवजे की घोषणा की थी। उसमें से अब तक पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख रूपए ही मिल पाए है। इतना ही नहीं उस वक्त जो घोषणाएं की गई थी। वो सब आज तक अधूरी हैं। हादसे के बाद दहशत इतनी कि अब बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर लगता है। जिसकी वजह से स्कूल अब आवारा पशुओं का चारागाह बन गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।