विद्यार्थी मित्रों के दोनों गुटों के बीच हुआ समझौता, फिर से एक बैनर के तले ही करेंगे आंदोलन,
(Amber, Jaipur) राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ एक बैनर के तले आ गए हैं। पिछले कई दिनों से ये संघ दो गुटों में बंट गया था। वहीं आंदोलन भी दो गुटो में चल रहा था। वहीं अब दोनों गुटों में समझौता हो गया है और उद्योग मैदान में विद्यार्थी मित्रों ने महापडाव डाल दिया है। विद्यार्थी मित्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक वो आंदोलन पर रहेंगे। संघ के संयोजक अशोक सिहाग ने बताया कि अब सब विद्यार्थी मित्र एक बैनर के नीचे आ गए है और सरकार से उनकी जो लडाई है, उसको वे एकसाथ और मांगे पूरी होने तक लडेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।