(Jaipur, Rajasthan)
दी बार एसोसिएशन की संघर्ष समिति की बैठक में सभी वकीलों ने आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। दूसरी ओर न्यायिक अधिकारियों की ओर से न्यायालय में नियमित सुनवाई करने के फैसले से वकील और उग्र हो गए है। दी बार एसोसिएशन जयपुर की संघर्ष समिति की बैठक में आरजेएस एसोसिएशन द्वारा पास प्रस्तावों को बदले की भावना से प्रेरित बताया गया साथ ही भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर संघर्ष करने का एलान किया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित अन्य वकीलों को अवमानना नोटिस दिए जाने के विरोध में आज महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें वकीलों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने का सामूहिक रूप से ऐलान किया है। संघर्ष समिति की के बुलावे पर आदोंलन की आगामी रणनीति बनाने के लिए बार एसोसिएशन जयपुर के बुलावे पर आयोजित महापंचायत में हाइकोर्ट बार एसोसिएशन, दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए वकीलों ने भाग लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।