(Jaipur, Rajasthan)
कभी महाशक्ति देश अमेरिका के राष्ट्पति रहे बिल क्लिंटन जयपुर के एक संस्कृत स्कूल में बच्चों को मिड डे मील परोसते नजर आए। राष्ट्रपति पद से हटने के बाद सामाजिक सरोकार और कई सोशल प्रोग्राम्स से जुडे क्लिन्टन आज जयपुर के अक्षय पात्र फाउंडेशन मे विजिट करने आए हुए थे। ये कार्यक्रम बिल क्लिंटन ग्लोबल इनिशिएटिव कमिटमेंट टु एक्शन का हिस्सा था .. जो कि अक्षय पात्र फाउंडेशन और देश पांडे फाउंडेशन से जुडा हुआ है। क्लिंटन ने अक्षय पात्र फाउण्डेशन का विजिट कर फाउंडेशन के रसोई घर का भी अवलोकन किया। अक्षय पात्र फाउंडेशन उत्तरी भारत का सबसे बडा मिड डे मील उपल्बध करवाने वाला संस्थान है। क्लिंटन के साथ अमेरिकी डेलिगेट और भाजपा विधायिका दीया कुमारी भी साथ रही। अक्षय पात्र फाउण्डेशन के बाद क्लिंटन प्रतापनगर स्थित संस्कत प्रवेशिका माध्यमिक विद्यालय का विजिट करने पहुंचे। विद्यालय में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जिनका क्लिन्टन और उनके प्रतिनिधि मंडल ने लुत्फ उठाया। क्लिन्टन ने यहां बच्चो को मिड डे मील भी परोसा ..और जाते-जाते फाउण्डेशन के कार्य का सराहते हुए अनुदान की भी घोषणा की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।