BSNL ने पेश किया मोबाइल का किसान प्लान
(India) बीएसएनएल इंदौर के महाप्रबंधक गणेशचन्द्र पाण्डेय ने आज बताया कि रियायती दरों वाला सीयूजी किसान मोबाइल प्लान-128 में बीएसएनएल नेटवर्क पर प्रतिमाह 300 मिनट तथा अन्य नेटवर्क पर 100 मिनट के साथ 400 एसएमएस व 200 एमबी डाटा उपयोग दिया जा रहा है। इस प्लान में प्रति माह में 128 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। उन्होंने बताया कि यह प्लान मध्यप्रदेश में किसानों के अलावा कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिये भी उपलब्ध रहेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।