बाजार में उतार-चढ़ाव, बजाज ऑटो टूटा
(India) दोपहर 12:35 बजे, सेंसेक्स 20 अंक गिरकर 25530 और निफ्टी 1 अंक चढ़कर 7625 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 1 फीसदी की मजबूती कायम है। पावर, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर 1.75-1.5 फीसदी चढ़े हैं। आईटी, तकनीकी, कैपिटल गुड्स शेयरों में 1 फीसदी की तेजी है। हेल्थकेयर शेयर 0.5 फीसदी मजबूत हैं। ऑयल एंड गैस, ऑटो, रियल्टी, बैंक शेयर 0.7-0.2 फीसदी गिरे हैं। एफएमसीजी शेयर सुस्त हैं। निफ्टी शेयरों में जिंदल स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, ग्रासिम, टाटा स्टील, एसीसी, हिंडाल्को, अल्ट्राटेक सीमेंट, लुपिन, कोल इंडिया, एनटीपीसी, इंफोसिस, सिप्ला 3-1.5 फीसदी चढ़े हैं। दिग्गजों में एमएंडएम 3 फीसदी टूटा है। ओएनजीसी, आईडीएफसी, मारुति सुजुकी, बीपीसीएल, डीएलएफ, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक में 2.2-0.7 फीसदी की गिरावट है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 0.3 फीसदी बढ़कर 740 करोड़ रुपये रहा। बजाज ऑटो 2.5 फीसदी टूटा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।