आपकी त्वचा भी सूंघ सकती है चंदन की खुशबू!
(India) अगर इन अभिग्राहकों (ओलफैक्ट्री रिसेप्टर) को सक्रिय किया जाए, तो न केवल कोशिकाओं का प्रजनन तेजी से होता है, बल्कि घाव भरने में भी सहायता मिलती है। जर्मनी के बोकम स्थित रूर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हंस हट् का कहना है कि अब तक के परिणामों से पता चलता है कि उनमें चिकित्सकीय और कॉस्मेटिक क्षमता है। निष्कर्ष के अनुसार, त्वचा की बाहरी स्तरों को बनाने वाली 'किरेटिनोसाइट्स' कोशिकाओं में घ्राण अभिग्राहक होते हैं। शोधकर्ताओं ने त्वचा में मौजूद घ्राण अभिग्राहकों 'ओआर2एटी4' का अध्ययन किया। खोज में यह बात सामने आई कि इसे कृत्रिम चंदन की खुश्बू 'सैंडलोर' से सक्रिय किया जा सकता है। यह अध्ययन पत्रिका 'इंवेस्टिगेटिव डरमेटोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।