कोर्ट की अवमानना कार्रवाई पर वकीलों का आंदोलन जारी, महापंचायत में 14 प्रस्ताव पास
(Rajasthan, India) जयपुर में वकीलों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही पर गुस्सा जाहिर करते हुए दो दर्जन से अधिक जिलों के वकीलों के प्रतिनिधियों ने अदालतों के बहिष्कार का फैसला किया है। उधर, हाईकोर्ट में पक्षकारों से कोर्ट फुल हो रही हैं। दि बार एसोसिएशन जयपुर की ओर से बुलाई महापंचायत में बुधवार को 14 प्रस्ताव लिए गए। आंदोलन के लिए ऑल राजस्थान संघर्ष समिति बनाई गई है। समिति संयोजक एसोसिएशन अध्यक्ष गोपेश कुम्भज को बनाया गया है। एसोसिएशन के महासचिव संजय व्यास के अनुसार महापंचायत में ये भी निर्णय किया कि वकील जिलास्तर पर कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करने के साथ ही हाईकोर्ट पर प्रदर्शन करेंगे। वही कुछ वकीलों ने कहा कि कोर्ट दनादन फैसले कर रही है। क्या करें। वे अंदर भी नहीं जा सकते। उन्हें तो बाद में पता चल रहा है कि कोर्ट से फैसला हो गया। आज वकीलों की अेार से सद्बुद्धि यज्ञ कर जजों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की जाएगी। तो शुक्रवार को पुतला दहन और शनिवार को शांति मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल की ओर से सरकार को ज्ञापन भी दिया जाएगा। ज्ञापन में वकीलों की ओर से न्यायिक भ्रष्टाचार के खिलाफ खुली लड़ाई के साथ न्यायपालिका की आधारभूत सुविधाओं और गुणवत्ता में सुधार के लिए मंाग की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।