दिल्ली में बिजली हुई महंगी, करीब साढ़े आठ फीसदी बढ़े दाम
(India) 800 से 1200 यूनिट का नया स्लैब बनाया गया है। 800 से 1200 यूनिट तक खपत करनेवाले उपभोक्ताओं को 8 रुपये दस पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से दाम देने होंगे। डीईआरसी ने गुरुवार को बिजली के दामों में इजाफा करने के पीछे तर्क दिया कि ऐसा कोयला के दाम में बढ़ोतरी की वजह से किया गया है। 0 से 200 यूनिट तक खर्च करने वालों को अब 4 रुपये प्रति यूनिट देने होंगे। पहले यह दर 3.90 रुपये थे। 201 से 400 यूनिट तक की दर अब 5.95 रुपये प्रति यूनिट होगी। पहले इस स्लैब में एक यूनिट के 5.80 पैसे लिए जाते थे। इससे ज्यादा बिजली खर्च करने वालों पर सबसे ज्यादा मार पड़ेगी। 401 से 800 यूनिट तक के लिए बिजली के दाम में सीधे 50 पैसे प्रति यूनिट बढ़ा दिए गए हैं। पहले इस स्लैब में प्रति यूनिट 6.80 देने होते थे जो अब बढ़कर 7.30 पैसे हो गए हैं। 801 से 1200 यूनिट तक की बिजली एक रुपये 10 पैसे प्रति यूनिट महंगी हुई है। पहले जिस यूनिट के 7 रुपये दिए जाते थे, उसके अब 8.10 रुपये देने होंगे। अगर आप 1200 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करते हैं तो आपको 8.75 पैसे प्रति यूनिट देने होंगे।

बिजली दर में बढ़ोतरी का नया स्लैब

स्लैब बढ़े हुए दाम
0 से 200 यूनिट - 4 रुपये प्रति यूनिट
201 से 400 यूनिट - 5.95 रुपये प्रति यूनिट
401 से 800 यूनिट - 7.30 रुपये प्रति यूनिट
801 से 1200 यूनिट - 8.10 रुपये प्रति यूनिट
1200 यूनिट - 8.75 रुपये प्रति यूनिट

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।