जमुई में नक्सलियों के एसएमएस ने बढाई पुलिस-प्रशासन की धड़कने.....
(BIHAR, India) जिले में बढ़ते नक्सली संगठन की सक्रियता ने पुलिस प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है, प्रशासन के सभी तंत्र भाकपा माओवादी संगठन के कार्यकलाप को विफल बनाने और नक्सलियों की गिरफ्तारी के प्रयास को तेज कर दिया है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व संगठन के केंद्रीय कमेटी के सदस्यों ने एसएमएस भेज कर जिला प्रशासन को खुल्लम-खुल्ला चुनौती दे डाली थी... एसएमएस में भेजे गये संदेश की मानें तो संगठन ने जिले में बड़ी घटना को अंजाम देने की बात कही है. हालांकि जिला प्रशासन ने एसएमएस को गम्भीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढाकर कर, संगठन के सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर चलाये जा रहे अभियान को तेज कर दिया है. और सभी थानों को चैकस रहने का निर्देश के साथ सरकार से अतिरिक्त पुलिस बल भेजने की मांग की गयी है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।