(Saharsa, BIHAR)
कहते हैं की जुल्म अपने निशाँ छोड जाते हैं. सहरसा पुलिस की एक बर्बर कारस्तानी ने पुलिस को पूरी तरह से कटघरे में खडा कर दिया है. सदर अस्पताल के महिला सर्जिकल वार्ड के बेड पर पडी महिला पुलिसिया गुंडागर्दी की शिकार है. बबिता देवी नाम की इस महिला का आरोप है कि इसके साथ सिमरी बख्तियारपुर के डीएसपी और इन्स्पेक्टर ने जमकर मारपीट की है. महिला के शरीर के कई जगहों पर मारपीट के गहरे जख्म हैं. पीडिता का आरोप है कि एक मामले के आरोपी उसके देवर पुकार साह को गिरफ्त में लेने गए पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के पकड में नहीं आने पर उसे दौडा-दौडाकर लाठी-डंडे से जमकर पीटा जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इस गंभीर मसले पर पुलिस अधीक्षक का कहना है की महिला द्वारा पुलिस अधिकारियों पर लगाए आरोप की जांच की जा रही है.जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।