बिहार एक बार फिर हुआ शर्मसार..... जहानाबाद में महिला को निर्वस्त्र कर की बेरहमी से पिटाई....
(Jehanabad, BIHAR) बिहार के जहानाबाद में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है आरोपियों ने रात एक बजे महिला के घर में घुस कर पहले तो उसे निर्वस्त्र किया और उसके बाद उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पुलिस भी मूक दर्शक बनकर देखती रही। पुलिस के सामने पुरी घटना घटित हुई लेकिन पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश तक नहीं की। आरोपियों ने महिला और उसके साथियों पर एक युवक के अपरण का आरोप लगाया था। इधर घटना के सामने आने के बाद विभिन्न राजनेतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की है। पूरे मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। इधर पुलिस के आला अधिकारी मामले से बचते नजर आ रहे है। गौरतलब है कि यूपी के बंदायु में दो बालिकाओं के दुष्कर्म के बाद फांसी लगाए जाने के मामले को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत में कानून व्यवस्था की कड़ी निंदा हुई थी। इस घटना के बाद एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर बहस छिड़ना लाजमी है। इस मामले को लेकर विधानसभा में भी हंगामा हुआ....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।