(Bikaner, Rajasthan)
बीकानेर के अतिव्यस्त जैन मार्केट की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग जाने से पूरे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी दुकानें बंद करके सड़कों पर आ गए। आग को स्थानीय लोगों और दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मसक्कत के बाद काबू पाया। आग एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी। आग से लाखों रूपये का सामान जल कर राख हो गया। मार्केट के लोगों ने बिल्डिंग मालिक पर लापरवाही का आरोप लगते हुए कहा कि बार-बार कहने के बाद भी इलेक्ट्रिक वायर नहीं बदलवाए जा रहे हैं और न ही मार्केट में अग्निशमन यंत्र है। मौके पर पहुंचे कोटगेट थाना अधिकारी सुभाष कछावा ने बताया की आग की सूचना पर दमकल को बुलवा कर आग पर काबू कर लिया गया है और किसी के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।