(Rajasthan, India)
पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के हिंगड़ जिले से धार्मिक यात्रा पर भारत आए लोगों में से आज बिना वीजा पुष्कर आये एक महिला सहित चार लोग सीआईडी के हत्थे चढ़ गए और उनसे पूछताछ की जा रही है। मगर हरिद्वार से पुष्कर तक पहुंचे इन यात्रियों से रास्ते में कहीं भी पूछताछ नहीं होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों के बावजूद गुप्तचर विभाग फेल होता दिख रहा है। कल भी 15 यात्री बिना वीजा पुष्कर आकर चले गए थे। जिसकी भनक तक पुलिस और गुप्तचर विभाग को नहीं लग पाई थी। मीडिया में खबरें आने के बाद अलबत्ता पुष्कर का गुप्तचर विभाग जरूर सक्रिय हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।