(Amber, Jaipur)
आरपीएससी और आरपीएमटी को लेकर भी सदन में हंगामा रहा। विधायक हनुमान बेनीवाल ने स्थगन प्रस्ताव के जरिए आरपीएससी का मामला उठाया । उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की। इस पर मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने भी सहमति जताते हुए कहा कि सरकार के हाथ संविधान से बंधे हुए है उन्होंने कहा कि सरकार आरपीएससी के खिलाफ कोई डायरेक्ट एक्शन नहीं ले सकती है इधर किरोड़ी लाल मीणा ने आरपीएमटी में गड़बड़ियों का मामला उठाया। इस पर चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मामला हैल्थ यूनिवर्सिटी से जुडा है ऐसे में राज्यपाल ही इस पर कार्यवाही कर सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।