सितंबर में हो सकती है सेल की शेयर बिक्री, फिर ओएनजीसी का नंबर
(India) उसके बाद ओएनजीसी व सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनियों मसलन ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी), पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) व एनएचपीसी का विनिवेश किया जाएगा। सेल की शेयर ब्रिकी के लिए विनिवेश विभाग इस माह के अंत तक सिंगापुर, हांगकांग, अमेरिका, ब्रिटेन व यूरोप में रोड शो की शुरूआत करेगा। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि विदेशी की भांति घरेलू रोड शो भी महत्वपूर्ण हैं। इनको पूरा होने में सामान्य तौर पर एक माह का समय लगता है। वित्त वर्ष 2014-15 के बजट में विनिवेश से 43,425 करोड़ रूपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 30 प्रतिशत विनिवेश (18,000 करोड़ रूपये) ओएनजीसी की 5 फीसदी हिस्सेदारी बिक्री से आने की उम्मीद है। इसके अलावा कोल इंडिया में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश हो सकता है। इससे सरकार को 23,000 करोड़ रूपये तक मिल सकते हैं। मौजूदा 85 रपये प्रति शेयर के मूल्य पर सेल के 5 प्रतिशत विनिवेश यानी 20.65 करोड़ शेयरों की बिक्री से सरकार को 1,800 करोड़ रूपये मिलने की उम्मीद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।