(DELHI, India)
दिल्ली में भाजपा के सरकार बनाने की दिशा में बढ़ने की खबरों के बीच केजरीवाल ने जंग पर निशाना साधा और कहा कि क्या उपराज्यपाल को विधायकों के समर्थन का पत्र नहीं मांगना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते तो पक्षपात करेंगे। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि सूत्रों (का दावा है) कि जनता की नाराजगी के बावजूद उपराज्यपाल आज भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। भाजपा इसे स्वीकार करेगी। भाजपा के पास अब भी संख्या नहीं है। कांग्रेस विधायक अभी भी तैयार नहीं हैं-सूत्र। भाजपा का आकलन है कि शपथ लेने के बाद विधायकों को खरीदना आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल अपनी कुर्सी बचाते हैं या संविधान को, इसे देश उत्सुकता से देखेगा। अगर कोई पार्टी (भाजपा) पहले ही एक बार सरकार बनाने से इनकार कर चुकी है तो क्या एलजी उसी पार्टी को एक बार फिर इसी विधानसभा में आमंत्रित कर सकते हैं। क्या उपराज्यपाल को पहले समर्थन देने वाले विधायकों की सूची नहीं मांगनी चाहिए? क्या ऐसा नहीं करने पर उपराज्यपाल पक्षपात करते हुए नहीं माने जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।