6.24 लाख करोड़ रुपए अप्रत्यक्ष कर संग्रहण का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण : सीबीईसी
(India) केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) की चेयरपर्सन जे.एम. शांति सुंदरम ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘सीबीईसी के लिए चालू वित्त वर्ष में अप्रत्यक्ष कर के बजटीय लक्ष्य को हासिल करना चुनौतीपूर्ण होगा। पिछले वित्त वर्ष में राजस्व वृद्धि 5 प्रतिशत से कम थी। इस बार हमें 25 फीसदी की वृद्धि हासिल करनी है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि विभाग पर कितना दबाव होगा।’ सरकार ने 2014-15 में 6,24,902 करोड़ रुपये के अप्रत्यक्ष कर संग्रहण का लक्ष्य रखा है। यह पिछले वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान से 25 प्रतिशत अधिक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।