किंगफिशर एयरलाइंस देश की सबसे बड़ी डिफॉल्टर
(India)
उद्योगपति विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस देश की सबसे बड़ी डिफॉल्टर है। बैंकों से कर्ज लेकर नहीं लौटाने वाली किंगफिशर एक साल से भी ज्यादा समय से बंद पड़ी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस एयरलाइन पर बैंकों का 4,022 करोड़ रुपये कर्ज है। इन बैंकों में से ज्यादातर सरकारी हैं। वे अपनी रकम निकालने के जुगत में हैं, लेकिन माल्या के हाथ खड़े कर देने से किंगफिशर डूबती दिख रही है। ऐसे में पैसे वापस पाना लगभग नामुमकिन दिख रहा है। देश के 50 बड़े कर्जदारों के पास दिसंबर, 2013 तक बैंकों का 53,000 करोड़ रुपये फंसा हुआ था। बैंकों ने यह आंकड़ा वित्त मंत्रालय के पास भेजा है। इनमें से 19 कंपनियां ऐसी हैं, जिनके पास 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।