शेयर बाजार की कमजोर शुरूआत
(India)
भारतीय शेयर बाजार में कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से शुक्रवार को दबाव दिखाई दिया। आज सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स 6 अंक गिरकर 25555 और निफ्टी 7 अंक गिरकर 7633 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 0.5 फीसद की कमजोरी है। रियल्टी और पावर शेयर 1.25 फीसदी टूटे हैं। मेटल, बैंक, कैपिटल गुड्स, ऑटो, ऑयल एंड गैस शेयर 1-0.6 फीसदी गिरे हैं। हालांकि, आईटी और तकनीकी शेयर 2-1.5 फीसदी चढ़े हैं। हेल्थकेयर, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में बढ़त है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टीसीएस का मुनाफा 15.2 फीसदी घटकर 5057 करोड़ रुपये रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।