एलआईसी ने इन्फोसिस में बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी
(India)
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने इन्फोसिस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 3.82 प्रतिशत कर ली है और अप्रैल से जून तिमाही के दौरान उसने 1,100 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। पिछली 3 तिमाहियों में लगातार बिक्री के बाद अब एलआईसी ने शेयर खरीदे हैं। एलआईसी द्वारा शेयर खरीद की निश्चित तारीख का पता नहीं लगाया जा सका, हालांकि इन्फोसिस ने सैप के निदेशक मंडल के पूर्व सदस्य विशाल सिक्का को अपना मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की थी। एलआईसी शेयर बाजार की सबसे बडी संस्थागत निवेशक है जिसकी जनवरी-मार्च तिमाही में इन्फोसिस में हिस्सेदारी 3.25 प्रतिशत थी और 30 जून 2014 तक यह बढ़कर 3.82 प्रतिशत हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।