केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ यात्रा भी रुकी, पत्थर गिरने से महिला की मौत
(UTTARANCHAL, India) जबकि टिहरी जिले में तेज बारिश के बाद चट्टान से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर एक महिला की मृत्यु हो गई।
चमोली के जिलाधिकारी एस ए मुरूगेशन ने बताया कि मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 18 जुलाई तक के लिये बद्रीनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के लिये आ रहे तीर्थयात्रियों को अग्रिम आदेश तक जोशीमठ से आगे न बढ़ने के लिये कहा गया है। इस बीच, जोशीमठ के उपजिलाधिकारी अनूप नौटियाल ने कहा कि फिलहाल क्षेत्र में बहुत ज्यादा बारिश नहीं हो रही है और स्थिति सामान्य है। हालांकि जिले की लगभग सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से दो से तीन मीटर नीचे बह रही हैं। मौसम विभाग की अपेक्षाकृत भारी वर्षा की चेतावनी जारी करने के बाद कल केदारनाथ यात्रा को 18 जुलाई तक के लिये स्थगित कर दिया गया था। उधर, उत्तरकाशी के जिलाधिकारी आर रविशंकर ने कहा कि गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के लिये यात्रा जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।