उत्तराखंड : केदारनाथ और बद्रीनाथ में फंसे 600 श्रद्धालु, गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा रोकी गई
(UTTARANCHAL, India) हालात फिलहाल सुधरने के नहीं दिख रहे हैं क्योंकि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। हालात को देखते हुए उत्तरकाशी में सभी स्कूल प्रशासन ने एहतियातन बंद कर दिए हैं। भारी बारिश की वजह से केदारनाथ की यात्रा भी तीन दिनों के लिए रोक दी गई थी। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है जिससे अलकनंदा, गंगा, मंदाकिनी और भागीरथी सहित सभी मुख्य नदियां और उनकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है । मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के विभिन्न भागों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रूद्रप्रयाग जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है । बारिश के कारण कई जगह सड़के अवरूद्ध हो गयी हैं और सोनप्रयाद से केदारनाथ जाने वाली 21 किलोमीटर लंबी पैदलयात्रा सड़क भी अवरूद्ध हो गयी है । गौर हो कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड में गढ़वाल और कुमांउ दोनों क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर मध्यम से अपेक्षाकृत भारी बारिश हुई। रूद्रप्रयाग में 61 मिमी, उत्तरकाशी में 51 मिमी, उखीमठ 48.7 मिमी, बड़कोट में 26.08 मिमी, टिहरी में 22 मिमी, धारचूला में 28.4 मिमी और मुनस्यारी में 23 मिमी बारिश दर्ज की गयी। ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बांसवाड़ा, फाटा और गुप्तकाशी में मलबा आने की वजह से अवरूद्ध हो गया है जबकि बद्रीनाथ राजमार्ग भी पातालगंगा, पगलानाला, लामबगड़ और कमेड़ा में मलबा आने से बंद हो गया है। इसी तरह गंगोत्री राजमार्ग रतूड़ीसेड़ा, मल्ला, लालढ़ा्रंग, नेताला और हेलकूगाड़ में अवरूद्ध है, जबकि यमुनोत्री राजमार्ग वाडिया और राणाचट्टी में मलबा आ जाने के कारण बंद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।