रामदेव ने खतरे में डाली 450 बच्चों की जिंदगी : अश्वघोष
(UTTARANCHAL, India) बौद्ध तीर्थ संकिसा की यात्रा से कल लौटे अश्वघोष ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उत्तराखण्ड सरकार और मौसम विभाग ने बाबा रामदेव को आगाह किया था कि खराब मौसम के मद्देनजर वह गंगोत्री क्षेत्र की यात्रा न करें लेकिन इसके बावजूद वह नहीं माने। उन्होंने कहा कि खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद रामदेव 450 बच्चों के दल को गंगोत्री क्षेत्र में ले गये। ऐसा कर योगगुरु ने उनका जीवन खतरे में डाल दिया है। गौरतलब है कि उत्तराखण्ड के चारधाम क्षेत्र में जबर्दस्त बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन की वजह से रामदेव तथा 450 बच्चों का दल गंगोत्री क्षेत्र में फंस गया है। पिछले साल बारिश के कारण भयंकर आपदा का सामना करने वाले इस राज्य की सरकार ने मौजूदा हालात के मद्देनजर चारधाम यात्रा को फिलहाल रोक दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।