इसके अलावा सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन के लिए योजना व्यय 2014-15 में बढ़ाकर 600 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है। 2013-14 में इस मद में 538 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई थी। राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व बचाव के मुद्दे का जिक्र करते हुए जेटली ने कहा कि 155 महिला उप निरीक्षकों व 1,434 कांस्टेबलों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। ये महिला पुलिसकर्मी चालू वित्त वर्ष में दिल्ली पुलिस में शामिल हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि चालू साल के दौरान 8,124 लड़कियों को अपनी रक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। 4,925 पुलिस अधिकारी महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता कार्यक्रम में शामिल हुए। वित्त मंत्री ने कहा कि राशन की दुकानों के अनाज को इधर-उधर न किया जा सके। इसके लिए 2,500 उचित दर दुकानों का कंप्यूटरीकरण किया जाएगा और इन दुकानों से दैनिक बिक्री की निगरानी ऑनलाइन की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।