(India)
इससे दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 150 रुपए की तेजी के साथ 28,500 रुपए प्रति दस ग्राम हो गये। चांदी के भाव 500 रुपए चढ़कर 45,500 रुपए प्रति किलो तक जा पहुंचे। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार यूक्रेन में मलेशियाई एयरलाइंस के एक विमान को मार गिराये जाने की घटना से यूक्रेन में सकंट और गहराने की आशंकाओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षा की दृष्टि से सोने की खरीददारी बढ़ा दी है। इसके अलावा आभूषण निर्माताओं और फुटकर लिवाली से भी तेजी को बल मिला। न्यूयार्क में सोने के भाव 1.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 1318.20 डालर और चांदी के भाव 1.76 प्रतिशत चढ़कर 21.16 डालर प्रति औस हो गये। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 150 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 28,500 रुपए और 28,300 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 100 रुपए चढ़कर 24,900 रुपए प्रति आठ ग्राम बंद हुए।
चांदी तैयार के भाव 500 रुपए की तेजी के साथ 45,500 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 405 रुपए चढ़कर 45,340 रुपए प्रति किलो बंद हुए। सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 80,000 : 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।