राजस्थान विधानसभा में शनिवार को कम बारिश के चलते सूखे की जद में आने पर चर्चा की गई। कई विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में पानी की किल्लत बताते हुए नहरों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की मांग की। सांचैर से विधायक सुखराम बिश्नोई ने अपने क्षेत्र में खरीफ की फसल को बचाने के लिए नर्मदा नहर में पानी छोड़ने की मांग की। बिश्नोई ने कहा कि मॉनसून में देरी के चलते प्रदेश में अकाल की स्थिति बन गई है। क्षेत्र में नर्मदा नदी से अतिरिक्त पानी देकर किसानों की फसलों को बचाया जा सकता है। वहीं विधायक ग्यानदेव आहूजा ने अलवर में सड़कों की हालत सुधारने और अलवर से गांवों में परिवहन सेवा शुरू करने की मांग की। एमएलए नाना लाल ने खेरवाडा क्षेत्र के ऋषभदेव अस्पताल और विधायक सोना देवी ने रायसिंह नगर के अस्पताल में रिक्त पड़े डॉक्टरों के पद भरने की मांग की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।