दो दिन के बाद फिर राजधानी में मानसून की मेहरबानी, देर रात आंधे घंटे तक हुई तेज बूंदाबांदी,
(Rajasthan, India) राजधानी में दो दिन की उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार रात को मेघों ने मेहरबानी दिखाई। रात 9 बजे बाद मौसम ने पलटा खाया और मेघगर्जन के साथ कई इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई। वैशाली नगर, झोटवाड़ा, मानसरोवर, सांगानेर, टोंक रोड, रामबाग सर्किल सहित कई इलाकों में आधा घंटे तक बारिश हुई। तेज बारिश से मानसरोवर के विजय पथ पर घरों में बारिश का पानी जा घुसा। वहीं, दिन में हवा में 76 प्रतिशत तक आद्रता बढ़ने से उमस बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। उधर, प्रदेश में कई और शहरों में भी बारिश का दौर जारी रहा। श्रीगंगानगर में 12 मिमी., चूरू में 2.6 तथा चित्तौड़गढ़ में 0.5 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।