(JHARKHAND, India)
झारखण्ड की जेलों में जल्द ही कक्षपालों की नियुक्ति की जाएगी। जेल आईजी शैलेन्द्र भूषण ने दुमका केंद्रीय कारागार का निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से जेलों में कक्षपालों की कमी चल रही है। जिसके लिए 1 हजार कक्षपालों की भर्ती का प्रस्ताव विभाग को भेज दिया गया है। जेल में जैमर होने के सवाल पर जेल आईजी ने कहा कि पूर्व में टूजी से जुड़े होने के कारण अब ये थ्री जी सपोर्ट नहीं कर रहा है। लेकिन अब थ्रीजी जैमर लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने जल्द ही चार या पांच जेलों में थ्री जी जैमर लगाने की बात कही
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।