(BIHAR, India)
सीटें लोकसभा चुनाव और कुछ नेताओं के दल बदलने के कारण खाली हुए हैं। 26 जुलाई को इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसके लिए 21 अगस्त को वोटिंग होगी और 25 अगस्त को मतगणना होगी। बिहार में नरकटियागंज, राजनगर, जाले, छपरा, हाजीपुर, मोहिउद्दीन नगर, परबत्ता, भागलपुर, बांका और मोहनिया विधानसभाओं में उपचुनाव होगा। दो अगस्त तक नामांकन किया जा जा सकेगा। चार अगस्त को नामाकंन पत्रों की जांच होगी और छह अगस्त तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। ये उपचुनाव जदयू, राजद और बीजेपी तीनों के लिए महत्वपूर्ण है। इस चुनाव से पता चलेगा कि लालू और नीतीश का गठबंधन किस प्रकार का होगा और अगर गठबंधन बनता है तो बीजेपी को कितनी टक्कर दे पाता है। बीजेपी के लिए ये महत्वपूर्ण है कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने का कितना असर बिहार विधानसभा के इस उपचुनाव पर दिखता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।