(Bayana, Bharatpur)
भरतपुर पुलिस ने रूपवास क्षेत्र के खनन इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास ना तो पासपोर्ट और ना ही वीजा मिला। रुपबास थानाधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि गृह मंत्रालय से सूचना मिली थी कि भरतपुर के रूपवास, रूदावल और भुसावर क्षेत्र में ऐसे बांग्लादेशी रह रहे हैं। जिनके पास पासपोर्ट नहीं है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक साथ तीनों स्थानों पर दबिश दी गई। जहां 25 बांग्लादेशी श्रमिक क्रेशरों पर कार्य करते मिले। इनमे से कुछ बांग्लादेशी भागने में सफल रहे। जिनकी तलाश में पुलिस ने बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चला रखा है। लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला। वही भूसावर पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए सात बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घाटरी के क्रेशर जोन से इन्हें गिरफ्तार किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।