(MADHYAPRADESH, India)
इसके बजाय चौहान ने कहा कि उन्हें घोटाले का ‘पर्दाफाश’ करने का श्रेय दिया जाना चाहिए। चौहान ने कहा, वे (कांग्रेस) इस्तीफे की मांग करते हैं। कांग्रेस हम पर आरोप लगाती है कि शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी ने भर्तियां की। उनके पास इसका एक भी सबूत नहीं है। चौहान ने कहा, वे महसूस करते हैं कि जब तक वे मेरी छवि नहीं बिगाड़ लेंगे, वे सफल नहीं हो सकते। जनता के बीच मेरी मजबूत छवि उनके दर्द का कारण है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी) द्वारा की जाने वाली भर्तियों में कथित अनियमितताएं पायी गयी थीं। बोर्ड अध्यापकों सहित विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए चयन करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर झूठ बोल रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।