(Baswa, Dausa)
दौसा में बांदीकुई के बसवा थाना इलाके में बीती रात एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर एक परिवार से लाखों की लूट कर ली। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने शिवलाल मीणा के घर पर सो रहे लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें घायल कर दिया और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए घर में रखे करीब 52 हजार रुपए नकद, महिलाओं के चांदी के कड़े और सोने के आभूषण लेकर चलते बने। सूचना मिलने के बाद देर रात मौके पर पहुंची बसवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर नाकाबंदी भी कराई। लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घायल पीड़ितों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है.........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।